फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली गोदाम जा रहे ट्रक में 1.10 क्विंटल चावल कम मिला, रिपोर्ट दर्ज होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली में पूर्ति निरीक्षक ने सरकारी चावल लेकर जा रहे ट्रक में धांधली होती पकड़ी है। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पूर्ति निरीक्षक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल करने पर ट्रक में भरा चावल कम निकला। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार शुक्ल असमोली गोदाम का निरीक्षण के लिए जा रहे थे। जैसे ही संभल-असमोली बाइपास पर पहुंचे तो एक ट्रक चावल से भरा हुआ सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। ट्रक के आसपास कुछ चावल बिखरे पड़े थे और सरकारी छापे के कट्टे पड़े हुए थे। जब पूर्ति निरीक्षक ने ट्रक में भरे चावल की जानकारी की तो चालक ने बताया कि वह संभल गोदाम से असमोली गोदाम जा रहा है। मुफ्त वितरण होने वाला चावल ट्रक में भरा है। चावल बिखरे होने पर सवाल किए तो चालक ने संतुष्ट जबाव नहीं दिया बल्कि मौका पाकर भाग गया। मामला धांधली का प्रतीत होते ही पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मालूम हुआ है कि ट्रक संभल गोदाम से 380 चावल के कट्टे भरकर असमोली के लिए चला था। वजन करने पर एक क्विंटल दस किलोग्राम चावल कम पाया गया है। चालक ने चावल में धांधली की है। कार्रवाई के लिए संभल गोदाम के प्रभारी को कहा है। नखासा थाने में चालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मामले की जानकारी दी गई है। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें