फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। बरी चौराहा से शाहबाद जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से धनुपुरा के निकट बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मजदूर चंद्रभान (42) पुत्र फूल सिंह, शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव दारनी के निवासी थे। वह क्षेत्र के गांव करेथी से वापस दारनी लौट रहे थे। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे बरी चौराहे पर हादसा हुआ।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर परिजन धनुपुरा पहुंचे। चंद्रभान के शव को अपने गांव दारनी लेकर आए। पत्नी आशा का रो-रो कर बुरा हाल है। चंद्रभान गांव में मजदूरी कर जीवन यापन करता था। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रभान ने संतान न होने पर अपने एक रिश्तेदार का बच्चा गोद ले लिया था। मजदूरी कर अपनी पत्नी और बच्चे का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें