संभल। जिले में सोमवार को 78 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी की संक्रमण से जूझते हुए मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की नजर अब ग्रामीण इलाकों में में है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या कुल 961 है।
कोरोना की दोनों लहर के दौरान संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 9025 हो गई है। इसमें 7983 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। जिले में 140 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 95 लोगों की जान कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गई है।
वहीं सोमवार को 135 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लोगों को अब भी जागरूकरहने की जरूरत है। मास्क लगाएं और दूरी बनाए रखें। इससे संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। ग्रामीण इलाके में सबसे ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। टीमें जांच में जुटी हैं।