फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। क्षेत्र के गांव कैथल में जंगल जाते समय एक किशोर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। घायल किशोर को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंच गए। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव कैथल निवासी सुभाष (12) पुत्र चेतराम रविवार की शाम करीब तीन बजे जंगल जा रहा था। गांव का ही एक युवक भरान के लिए ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर तेज गति में ला रहा था। पैदल जा रहा किशोर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। इसके बाद परिजन देरशाम किशोर को उपचार के लिए सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देने की बात कहने पर परिजन मृत किशोर के शव को उठाकर गांव चले गए। अस्पताल ने मृतक की सूचना पुलिस को भिजवा दी। इसके पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। अभी तक परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस गांव पहुंच गई है तथा शव कब्जे में ले लिया है। हादसे में मौत हुई है। पोस्टमार्टम अवश्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें