संभल। सब्जी मण्डी में सब्जी बिक्रेता की दुकान के चबूतरे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। आसपास के लोगों ने कोतवाली की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इस व्यक्ति की शिनाख्ता डेरा सराय निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। जितेंद्र मजदूरी करता था।
कोतवाली क्षेत्र में पुरानी तहसील वाले रोड पर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता की दुकान के चबूतरे पर 55 वर्षीय व्यक्ति पड़ा था। पड़ोस का दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने आया तो नजर पड़ी। उसने आसपास के लोगों को बताया तो दुकानदार व राहगीर एकत्र हो गए। चबूतरे पर पड़े व्यक्ति को हिलाया-डुलाया और उसके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी सांसें थमी हुईं थीं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी शिनाख्त जितेन्द्र निवासी डेरा सराय के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जितेंद्र का पुत्र प्रशांत जिला अस्पलाल पहुंचा और कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।