फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल क्रिकेट पर सट्टेबाजी करते एक पकड़ा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर सट्टेबाजी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर जेल भेजा गया है। सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन में कई ऑडियो रिकॉर्ड मिली हैं। जिसमें सट्टेबाजी का जिक्र है।
विज्ञापन

सोमवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि हयातनगर स्थित जिला सहकारी बैंक के पास एक युवक आईपीएल क्रिकेट पर सट्टेबाजी कर रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान हयातनगर के जर्मन मंदिर के निकट निवासी वरूण कुमार के रूप में कराई। पुलिस ने तलाशी के दौरान 2605 रुपये व मोबाइल बरामद किया। बरामद मोबाइल में सट्टेबाजी की रिकॉडिंग बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें