बहजोई (संभल)। बाइक सवार को बेकाबू कार सवार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी रखवाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। जबकि चालक भागने में कामयाब रहा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सोमवार की शाम छह बजे करीब बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा के नजदीक आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बाइक सवार को बैगर आर कार ने टक्कर मार दी। इसमें धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी पप्पू (35) पुत्र देवी सिंह की मौत हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब युवक किसी काम से चंदौसी के लिए जा रहा था। जैसे ही गांव बमनेटा के नजदीक पहुंचा तो चंदौसी की ओर से जा रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी पुष्टि चिकित्सक ने की।
कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। यदि हेलमेट लगा होता तो शायद जान बच जाती।