असमोली (संभल)। संभल-जोया मार्ग स्थित गांव मदाला फत्तेहपुर के पास बुधवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव लहरा कमंगर निवासी एक बाइक सवार मोहम्मद हसन (22) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई मोहम्मद गुलाम और दूसरी बाइक सवार गांव ओबरी निवासी अजीम व रिहान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया है।
असमोली के गांव ओबरी निवासी अजीम और रिहान बुधवार को बाइक से संभल जा रहे थे। जोया-संभल मार्ग पर मदाला फत्तेहपुर पहुंचने पर गांव लहरा कमंगर निवासी मोहम्मद हसन व मोहम्मद गुलाम की निवासी लहरा कमंगर की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को सीएचसी असमोली ले गई। जहां पर डॉक्टर ने मोहम्मद हसन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।