संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की होली के दिन मौत हो गई। परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया। किसी ग्रामीण ने पुलिस को शराब के सेवन से मौत होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। मंगलवार को एक गांव निवासी 55 वर्षीय किसान की अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
होली की खुशियां गम में बदल गईं। बुजुर्ग की मौत की सूचना पर ग्रामीण भी पहुंचे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि होली खेलने के लिए किसान अपने घर से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद लौटे तो हालत बिगड़ गई। उपचार को ले जाने से पहले ही मौत हो गई।
पुलिस को किसी ग्रामीण ने शराब के सेवन से मौत होने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पीड़ित परिजनों ने मौत की वजह नहीं बताई और किसी भी कार्रवाई से इनकार किया। इसके बाद पुलिस लौट गई। परिजनों ने देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद