फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा रह गया युवक, ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन/संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर मुजंब्ता के जंगल में शनिवार को युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराई है। फत्तेपुर उत्तमा निवासी रामसेवक के रूप में लाश की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि अधिक शराब पीने के बाद जंगल में ठंड लगने से युवक की मौत हुई है। लेकिन हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर उत्तमा निवासी मजदूर रामसेवक (35) पुत्र चंद्रपाल शराब पीने का आदी था। उसके पिता चंद्रपाल ने बताया कि शुक्रवार को समय दस बजे वह गांव धनेटा सोतीपुरा में चचेरे भाई के साथ गया था तथा रात को वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि चचेरा भाई तो धनेटा सोतीपुरा में ही रुक गया था। रामसेवक वहां से चल दिया। शराब के नशे में होने के कारण वापस आते समय गांव हसनपुर मुजंब्ता निवासी धर्म सिंह के गेहूं के खेत में गिर गया।
खेत में बरसात का पानी भरा हुआ था। रात में अधिक ठंड होने की वजह से उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब हसनपुर मुजंब्ता के ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो उन्होंने खेत में एक युवक को गेहूं के खेत में पड़ा देखा।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरोगा अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रामसेवक के दो बच्चे हैं। उधर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि रामसेवक शराब पीने का आदी था। उसकी मौत ठंड से होने से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें