फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे युवक की अचानक मौत से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी एक युवक की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण जमा हुए तो कोरोना मरीज होने का शोर मच गया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने कोरोना वायरस संक्रमित के अंदेशे में नमूने लिए हैं। जिनको जांच के लिए लैब पर भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। जिससे मौत की स्पष्ट जानकारी हो सके। गुरुवार को सुबह 11 बजे गांव मलिकपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। युवक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। दस दिन पहले दिल्ली से लौटा था। युवक की मौत की सूचना ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने कोरोना वायरस से मौत होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को परिजनों ने बताया कि युवक काफी समय से बीमार था। फिर भी परिवार की गुजर के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दस दिनों पहले दिल्ली से गांव लौट आया था। गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ी तो दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की दवाई के पर्चे व रिपोर्ट भी देखीं। जिसमें लीवर की बीमारी होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

रजपुरा सीएचसी प्रभारी डा. विराश यादव ने बताया कि युवक पिछले कई महीने से बीमार चल रहा था। इलाज के पर्चे व रिपोर्टस देखने से तो लीवर के रोग से पीड़ित लग रहा है। मौत की स्पष्ट जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें