फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव भवालपुर के नजदीक बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे करीब असमोली थामना क्षेत्र के गांव भवालपुर के नजदीक बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें अमरोहा के थाना सैदनगली अंतर्गत गांव जीहल निवासी कौशल (18) पुत्र शीशपाल की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जयवेंद्र पुत्र जयसिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों युवक गांव भवालपुर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें