फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पथरा के पास सड़क पार करते समय सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पथरा निवासी वीर सिंह (40) पुत्र रम्मू मूल रूप से भीमरौल का निवासी है। वह ठेले पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे सब्जी बेच ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था। जब वह पथरा तिराहा स्थित सड़क पार कर रहा था तब अज्ञात वाहन ने वीर सिंह को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया।
आसपास मौजूद लोगों ने जब घायल को सड़क पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्तीा कराया। जहां चिकित्सक से उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की बात सुनकर नत्थो विलाप करने लगी। उसने बताया कि वह घर पर कार्य कर रही थी। तभी मोहल्ले के लोगों ने हादसा की खबर दी। वीर सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे विशाल, सुभाष व बेटी राधा को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें