फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के पालन को टाल दी शादी, दिन के बजाए रात में गए बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के जनेटा में रविवार को तीन शादी होनीं थीं लेकिन जनता कर्फ्यू के चलते एक दिन पहले ही निकाह हो गए। दूल्हा और बराती दुल्हन के घर पहुंचे और निकाह कराने के बाद विदा करा लाए। वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी की तिथि टाली है। शादी की तैयारियों में लगे लोग भी सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे थेेे। इन लोगों ने बताया कि दावत और निकाह का आयोजन एक दिन पहले कर लिया गया।
विज्ञापन

रॉयल पैलेस में संभल के मियांसराय निवासी एक परिवार की ओर से 22 मार्च की शादी थी। जनता कर्फ्यू की वजह से मैरिज हाल में होने वाली दावत टाली गई। मस्जिद में दूल्हा और दुल्हन का निकाह करा दिया गया। जनेटा से रविवार को तीन लड़कों की शादी थी और बरात दूसरे स्थानों पर जानी थी लेकिन इन लड़कों के परिवारों ने एक दिन पहले ही निकाह कराने का फैसला लिया।
शनिवार को ही बरात गई और दावत हुई। दुल्हन भी ले आए। जनेटा में पांच शादियां ऐसी थीं जिनमें जनता कर्प्यू की वजह से परिवर्तन किया गया। तीन शादी एक दिन पहले हो गईं जबकि दो शादियां रात नौ बजे के बाद होंगी। इसकी तैयारी लोगों ने कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें