फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। बबराला-बदायूं हाईवे पर रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव घोसली वाहन निवासी राकेश (24) पुत्र रामौतार बुधवार को अपने फुफुरे साले की मौत की खबर सुनकर बबराला के पास गांव में जा रहा था। गुन्नौर में पुलिया के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
मौके पर लोगों ने बस चालक को रोककर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताते हैं कि उसे अलीगढ़ से भी दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। वहीं उसका पोस्टमार्टम किया गया। गुरुवार को उसका शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक सचिन कुमार पुत्र अनिल कुुमार निवासी बांसोली थाना रमाडा जिला बागपत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें