फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने पर भड़के किसान

विज्ञापन
संभल के गांव आढ़ोल में भाकियू पदाधिकारी किसानों के साथ धरना देते हुए। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। आढ़ोल सब स्टेशन पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। एक ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद 18 दिसंबर से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। शेड्यूल 18 घंटे का है और आपूर्ति दस घंटे भी नहीं मिल पा रही है। इससे आक्रोशित किसान गुरुवार की दोपहर सब स्टेशन परिसर में एकत्र हो गए। भाकियू असली के पदाधिकारियों ने किसान पंचायत में आंदोलन का एलान कर दिया।
विज्ञापन

पंचायत के दो घंटे बाद जब इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो तत्काल उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता को वार्ता के लिए भेजा गया। पंचायत स्थल पर हुई वार्ता में उप खंड अधिकारी ने सात दिनों के भीतर सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया। बिजली बिलों में गड़बड़ी ठीक न होने और ग्रामीण आपूर्ति तथा नलकूप आपूर्ति के फीडरों को अलग-अलग न किए जाने के मुद्दे भी उठे।
उप खंड अधिकारी पंकज सिंह ने इस पर जल्दी ही राहत देने का एलान किया। वार्ता के बाद पंचायत खत्म कर दी गई। पंचायत को भाकियू असली के मंडलीय महासचिव संजीव गांधी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर अशरफ अली, योगेंद्र, जयवीर सिंह यादव, अताउर्रहमान, वीर सिंह, फाजिल, हाजी महबूब, अनीस, सुहेल, रामधन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

चौबीस घंटे में मिलती है मात्र छह घंटे बिजली
संभल। विद्युत सब स्टेशन के परिसर में पंचायत के दौरान किसानों ने बताया कि सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है लेकिन संभल के आढ़ोल क्षेत्र में दस घंटे आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जब यह सवाल उपखंड अधिकारी के सामने उठा तो उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर से 5 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब है। यह ट्रांसफार्मर गारंटी की अवधि में है। जल्दी ही बदला जाएगा। उम्मीद है कि सात दिन में आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी का ट्रांसफार्मर है उसने दूसरा ट्रांसफार्मर आढ़ोल के लिए आवंटित कर दिया है तो तीन चार दिन में ट्रांसफार्मर आ जाएगा। इसके साथ ही बिजली संकट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें