फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/ चंदौसी। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम जुताई कर घर लौटते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पीएम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के लतीपुर धीर के किसान भूरे सिंह 28 वर्ष गुरुवार की रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर से अपने खेत में जुताई कर घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक भूरे सिंह नीचे दब गया।
शोर मचाने पर आसपास से लोग मौके एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दूसरे ट्रैक्टर के माध्यम से पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा कराया। घायल भूरे सिंह को आनन फानन में जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें