लाक डाउन की धज्जियांः चंदौसी की मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में बिना मास्क के खरीदारी करते व्याप?
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। मंडी समिति में संचालित सब्जी मंडी में कोरोना वायरस से बचाव को सावधानी नहीं किया जा रहा है। सब्जी खरीदने आने वाले अधिकांश व्यापारी, आढ़ती, पल्लेदार न तो सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रहे है और न ही मास्क लगाकर सावधानी बरत रहे हैं।
मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में सुबह से ही किसान आढ़तियों के पास सब्जी लेकर पहुंचने शुरू हो जाते हैं। नगर के अलावा आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में व्यापारी व नगरवासी भी सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। जिससे वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और बिना मास्क लगाए व इकट्ठा होकर खरीदारी की जा रही है।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बताई गई सावधानियों का पालन नहीं किया जा रहा है। मंडी समिति में लोग इकट्ठा न हो सके इसके लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। मगर पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को मास्क व इकट्ठा होने पर भी उन्हें नहीं रोका जा रहा। लोग बेझिझक मास्क पहने ही सुबह को मंडी समिति में पहुंच रहे हैं और आढ़त पर इकट्ठा होकर खरीदारी की जा रही है। जिससे जनपद के उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।