फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कॉलेज प्रबंधक की निजी सेवा में तैनात कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बृहस्पतिवार को नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं को परखा। यहां उन्होंने विद्यालय परिसर में फैली गंदगी और बड़ी - बड़ी घास को देखकर नाराजगी व्यक्त की और साफ सफाई के निर्देश दिए। हद तो तब हो गई जब डीआईओएस को विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हस्ताक्षर मिले लेकिन कर्मचारी के ड्यूटी पर न मिलने पर उन्हें जानकारी हुई कि कर्मचारी ड्यूटी छोड़ कॉलेज प्रबंधक की निजी सेवा में तैनात है। इस पर डीआईओएस ने कर्मचारी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने नगर क्षेत्र के इंटर कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने नानक चंद्र इंटर आदर्श कॉलेज का निरीक्षण किया, तो वहां विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। साथ ही, फील्ड और साइकिल स्टैंड के नजदीक बड़ी-बड़ी घास उगी थी। उन्होंने तुरंत घास कटवाने और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। वहीं, कक्षों में सीलन थी।
डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय के कार्यालय का निरीक्षण करते समय संज्ञान में आया कि विद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी चंद्रप्रकाश के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका रजिस्टर पर हो रहे थे। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं थे। इस संबंध में प्रधानाचार्या सुषमा उपाध्याय द्वारा बताया गया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कॉलेज प्रबंधक की निजी सेवा में तैनात हैं। इस पर कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने और तीन दिन के अंदर कर्मचारी द्वारा लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत के लिए आदेशित किया गया। इसके बाद एफआर इंटर कॉलेज और बीएमजी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। यहां लगभग सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें