फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदाबाद के नारे लगा रहे भाजपा समर्थकों पर पथराव और फायरिंग, किशोर की मौत

Mon, 27 Mar 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राजनीतिक रंजिश में पथराव और फायरिंग की घटना में रविवार रात एक किशोर की जान चली गई है, जबकि वारदात में महिला समेत तीन घायल हो गए। घटना असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव में हुई। घटना के बाद से गांव में तनाव है और टकराव के आसार बने हुए हैं। पुलिस तैनात है। निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक मढ़न गांव निवासी शिवलाल का बेटा मोनू गांव के ही कुछ लोगों के साथ चंदौसी में भाजपा विधायक गुलाब देवी के यहां गया था। वहां से लौटने पर गांव में पड़ोसी सपा समर्थकों से उस वक्त विवाद हो गया जब उसने भाजपा जिंदा बाद के नारे लगाए।

आरोप है कि, पड़ोसी ने उसे धमकाया और फायरिंग कर दी। मोनू तो किसी तरह से बच गया लेकिन उसके सगे भाई नन्हे (16) को गोली लग गई। गोली लगने पर परिजन नन्हे को लेकर मुरादाबाद जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


हमलावरों का अभी भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मोनू के घर में घुस कर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में आशीष, अनिकेत और ममता के नाम बताए जा रहे हैं। इन्हें पत्थरों की चोट आई है।

वहीं मौके पर मौजूद मढ़न के चौकी इंचार्ज होरी सिंह ने बताया कि गांव में तनाव का माहौल है। दोनों ही पक्ष एक ही अनुसूचित जाति के हैं। गांवदारी की बातों को लेकर विवाद था। विवाद में ही फायरिंग हुई है। सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य के पति पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

उसका नाम शिशुपाल है। मौके पर सतर्कता बनाए रखी गई है। उनका कहना था अगर पुलिस तत्काल न पहुंचती तो बड़ा बवाल हो सकता था। उन्होंने बताया कि घटना पथराव और फायरिंग की है। इसमें एक किशोर घायल हुआ था जिसने मुरादाबाद में दम तोड़ा है। सीओ ने बताया कि तीन थानों की पुलिस गांव में है। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। शेष को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें