फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिलावटी दूध तैयार करके बाजार में बेचने में एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने मिलावटी दूध तैयार करके उसे बाजार में बेचने के आरोपी सुरेंद्र निवासी केशोपुर भंडी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक रामजीत सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ केशोपुर भंडी में छापा मारा था। इस दौरान आरोपी सुरेंद्र को रंगे हाथों मिलावटी दूध तैयार करते पकड़ा गया। जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। मौके से 98 लीटर मिलावटी दूध व अन्य सामान बरामद किया। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र और मेराजुल व रियाजुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो भाग निकले। इन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें