फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली रोकने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल और सीएचसी में सीटी स्कैन की जांच लिखने और हेपेटाइटिस सी की जांच करने के नाम पर वसूली के मामले को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस ने गंभीरता से लिया है। अवैध वसूली पर अंकुश लगाने के लिए सीएमएस ने चार सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी ने बताया कि चार सदस्यीय टीम में डॉ. अजफर कमाल, अस्पताल मैनेजर डॉ. जया कौशल और दो सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। यह टीम कर्मचारियों पर निगरानी रखेगी। अगर अवैध वसूली की बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस ने बताया कि शनिवार को गांव रसूलपुर धतरा की ऊषा ने शिकायत की थी कि सीएचसी के एक चिकित्सक ने सीटी स्कैन लिखने के 500 रुपये लिए थे। उस डॉक्टर से जानकारी की तो बताया कि महिला का पर्चा उसके द्वारा नहीं लिखा गया है।
वहीं चंदौसी की एक महिला ने हेपेटाइटिस सी की जांच के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जिला अस्पताल में कर्मचारी ने आईडी बनाने के लिए 200 रुपये मांगे। सीएमएस ने बताया कि उस कर्मचारी से पूछा तो उसने रुपये मांगने से इन्कार कर दिया। दोनों महिलाओं के पर्चे उन्होंने अपने रख लिए हैं। इस मामले में सोमवार को जांच कराएंगे। जो चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, वह इन दोनों मामलों की जांच भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी डॉक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिया जाएगा कि वह मरीज को अनावश्यक सीटी स्कैन न लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें