फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के पहले दिन पास-पास बैठ कर प्रश्नों को हल करते मिले बच्चे

Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के परिषदीय स्कूलों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। किसी- किसी स्कूल में छात्र-छात्राएं परीक्षा के दौरान इधर-उधर टहलते मिले। तो वहीं किसी किसी स्कूल में टाट पट्टी या बैंच पर बैठकर सामूहिक रूप से एक दूसरे की कॉपियों में देखकर परीक्षा देते मिले।
विज्ञापन


जिले में करीब 1289 प्राथमिक, उच्च माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। जिनमें करीब 1,61,849 छात्र- छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन बच्चों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। सुबह की पाली 9:15 से 11:30 बजे तक कक्षा 1 के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा थी। इसी पाली में कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियोंं का गणित, कक्षा चार, पांच व छह के छात्र- छात्राओं का हिंदी और कक्षा सात और आठवीं तक के बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में 12:15 से 2:30 तक कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चों की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। ब्लॉक बनियाखेड़ा के ज्यादातर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा मजाक बनकर रह गई। पहले दिन बच्चों ने टाट पट्टी व बैंच पर सामूहिक रूप से बैठकर परीक्षा दी। बच्चे एक दूसरे की कॉपी से देखकर नकल करते नजर आए। हालांकि परीक्षा कक्षों में शिक्षक मौजूद थे। लेकिन शैक्षिक आकलन के लिए नकल को रोकना उन्होंने जरूरी नहीं समझा। तो किसी किसी स्कूलों में बच्चे परीक्षा के दौरान बाहर घूम रहे थे। तो कही किसी विद्यालय में परीक्षा के दौरान बच्चे भोजन करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें