फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक जुलाई को स्कूलों में बच्चों का शिक्षक करेंगे स्वागत, लगाएंगे टीका, खिलाएंगे खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल खुलते ही वहां उत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन स्कूल आए बच्चों को शिक्षक रोली का टीका लगाकर उनका स्वागत करेंगे। साथ ही, मिड-डे मिल में उनको हलवा व खीर खिलाई जाएगी। विद्यालयों की भी विशेष सजावट की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। गर्मियों की छुट्टियों के बाद यह विद्यालय एक जुलाई को खुल जाएंगे। विद्यालयों के खुलने से पहले उनकी गुब्बारों, झालरों व फूलाें से सजावट की जाएगी। एक जुलाई को आने वाले बच्चों को शिक्षक रोली का टीका लगाकर उनका स्वागत करेंगे।
ब्लॉक बनियाखेड़ा के बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि एक जुलाई को स्कूल आने वाले बच्चों का शिक्षक स्वागत करेंगे। साथ ही, एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शिक्षक गांवों में रैलियां निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है। उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही ऐसे बच्चे, जिन्होंने एक अप्रैल से विद्यालय खुलने के बाद प्रवेश लिया था और अब एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, उनके अभिभावकों के साथ शिक्षक संवाद करेंगे और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें