चंदौसी(संभल)। शुक्रवार की रात नौ बजे करीब बदायूंं हाईवे पर बाइक की टक्कर से कांवड़िया जनपद कासगंज के गांव पटेली गिरा निवासी आलोक पुत्र रनवीर सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
हादसा उस समय हुआ जब आलोक अपने छोटे भाई किशन पांडे के साथ पैदल नीलकंठ से कांवड़ लेकर आ रहे थे। बदायूं रोड पर ओएलएफ के पास पहुंचा ही था। उसी समय पीछे से आ रहा बाइक सवार आलोक को टक्कर मार चला गया। जिससे आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
-
ट्रक से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, दो घायल
चंदौसी। शुक्रवार देर रात बहजोई-चंदौसी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक कार सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में मक्का से भरी ट्रैक्टर - ट्राली से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पुष्पेंद्र निवासी वीर सावरकर कॉलोनी और ट्रैक्टर चालक कुंवरपाल निवासी दहगंवा थाना जरीफनगर जिला बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आई पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र जिला सहकारी बैंक में कर्मचारी है। शुक्रवार रात वह अपने साथी हिरदेश व विवेक कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी और प्रताप सिंह निवासी पंचशील के साथ कार से आगरा से लौट रहे थे। जबकि कुंवरपाल ट्रैक्टर- ट्राली में मक्का भरकर चंदौसी की मंडी समिति आ रहा था। संवाद
.............
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
चंदौसी। जिला रामपुर के थाना शाहबाद निवासी आकाश कुमार शुक्रवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से गांव जारई के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर उसके ससुर महेश आ गए और अपने घायल दामाद को एंबुलेंस की मदद से चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आकाश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद