फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर निवासी व्यक्ति की संभल में सड़क हादसे के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव ईसापुर-मूसापुर में संभल-गवां मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही पुलिस ने बाइक सवार के पास मिले फोन से पीड़ित परिजनों को सूचना दी। मृतक उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी कुलदीप भारद्वाज (54) पुत्र अयोध्या प्रसाद बुलेट से सवार होकर अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही संभल के गांव ईसापुर-मूसापुर के नजदीक पहुंचे तो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से अनियंत्रित होकर टकरा गए। इसमें मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
हयातनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की जेब से मिली आईडी से उत्तराखंड के काशीपुर निवासी होने की जानकारी मिली। फोन से परिजनों को सूचना दी गई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को फोन पर बताया कि कुलदीप भारद्वाज अलीगढ़ निवासी अपने भतीजे के घर जा रहे थे। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजन आ रहे हैं। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें