फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरपुर से भरे ट्रक ने बाइक सवार हाफिज को मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चौधरी सराय में बजरफुट से भरे ट्रक ने बाइक सवार हाफिज को रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे रौंद दिया। इसमें हाफिज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव घर ले गए।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब पंजू सराय निवासी हाफिज मोहम्मद वसीम सरायतरीन किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही चौधरी सराय पहुंचे तो बजरफुट से भरे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें उनकी जान चली गई।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि हाफिज मोहम्मद वसीम की शादी छह महीने पहले ही हुई है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव अपने साथ ले गए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया और कार्रवाई के लिए भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें