रजपुरा। सीएचसी रजपुरा के परिसर में खड़ी पुरानी डायल 108 एंबुलेंस में सोमवार की शाम पांच बजे करीब के आग लग गई। अस्पताल परिसर में आग की लपटें और धुंआ के गुबार से हलचल मच गई। आग लगती देख अस्पताल कर्मियों ने सबमर्सिबल पंप चलाया और बामुश्किल इस पर काबू पाया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि एक पुरानी 108 एंबुलेंस अस्पताल के पीछे खाली स्थान में वर्षों से खड़ी थी। सोमवार को उसमें आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता कराया जा रहा है। संवाद