चंदौसी। नये शैक्षिक सत्र की शुरूआत सोमवार को हो गई है। पहले दिन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति ठीक ठाक रही। स्कूलों में पहला दिन बच्चों का हंसी मजाक खेलकूद तो कही रिजल्ट वितरण में बीता है। बच्चे तनाव मुक्त दिखाई दिए।
शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरूआत एक अप्रैल सोमवार से हो गई है। परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन बच्चों की उपस्थित 50 फीसदी से लेकर 80 फीसदी तक रही। पहला दिन स्कूलों में बिना किताबों के बीता है। बच्चे प्रोन्नत होकर नई कक्षा में पहुंचे। वहां अपने सहपाठियों से बातचीत की और खूब गप्पे लड़ाई। अभी बच्चों को किताबे नहीं मिली है। शिक्षक भी शैक्षिक सत्र के पहले दिन हल्के मूड में रहे। छात्रों से उनका नाम परिचय व अन्य विषयों पर चर्चा कर बिताया। बिना तनाब के बच्चे स्कूलों में खेलते दिखाई दिए। कुछ परिषदीय विद्यालय 30 मार्च को रिजल्ट वितरण नहीं कर पाए थे। उन स्कूलों में सोमवार को रिजल्ट बांटा गया। रिजल्ट देखकर छात्र खुश नजर आए। एक दूसरे से रिजल्ट का मिलान करते दिखाई दिए। स्कूलों में पहला दिन हल्के मूड और बिना पढाई लिखाई के बीता।
प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर डरौली में 90 में से 75 छात्र, कंपोजिट विद्यालय अकरौली में 295 में से 145 छात्र, प्राथमिक विद्यालय कैथल द्वितीय में 260 में 205 छात्र, शहीद गिरीश चंद्र कंपोजिट विद्यालय मोहल्ला कागजी में 90 में से 55 छात्र, सुभाष प्राथमिक विद्यालय फव्वारा चौक में 38 में स 25 छात्र, गांधी प्राथमिक विद्यालय फव्वारा चौक 42 में 34 छात्र उपस्थित रहे।