चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को सम्पन हुआ था। जिसमें 113 मत लेकर भूपेन्द्र कुमार गौड़ ने 34 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी थी। शुक्रवार को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा की उपस्थिति में अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार गौड़ व सचिव राजेश कुमार को शपथ दिलाई गई। बाकी पदों पर कोई चुनाव नहीं हुआ था।
अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेमपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) विजयपाल सिंह, शीशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र भारती, संयुक्त सचिव (दो पद) नेपाल सिंह, रामवीर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद) मुकेशपाल सिंह, मोहम्मद शफीक, अलीशेर खान, मोहम्मद खालिद सैफी, रितेश कुमार सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद) हरपाल सिंह, हरिश्चंद सिंह, धर्मवीर सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, रमेश बाबू को निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई।
शपथ समारोह की अध्यक्षता बाबू लाल एडवोकेट व संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सियाराम मौर्य, रतन श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, फजुल रहमान, नेमपाल सिंह, विजयपाल सिंह, महेश चंद्र भारती, आदि मौजूद रहे।