फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अजीमगंज तिराहे से छह किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अजीमगंज के पास तिराहे से दो आरोपियों को छह किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा चंदौसी से लेकर आए थे और चंदौसी नगर व आसपास में गांजा सप्लाई करना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ चंदौसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना बनियाठेर पुलिस बृहस्पतिवार की देररात गश्त कर रही थी। रात करीब सवा नौ बजे पुलिस को अजीमगंज से मऊअस्सू-जनेटा तिराहे पर दो युवक संदिग्ध खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो आरोपी सकपका गए। उनके पास पैकेट में शामिल सामान के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बता सके। पैकेट में देखा तो उसमें गांजा था।
पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहां पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शाहनवाज उर्फ सद्दाम निवासी मोहल्ला कुरैशियान, मोहम्मद फैजान उर्फ मोंटी निवासी मोहल्ला लक्ष्मणगंज, हाल निवासी कस्बा पाकबड़ा जिला मुरादाबाद बताए। आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, एसआई ब्रजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश, सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन

चंदौसी व आसपास में सप्लाई करना था गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गांजा दिल्ली से लाए थे। उनके पास डिमांड थी। उन्हें यह गांजा चंदौसी शहर व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करना था पर सप्लाई करने से पहले ही दोनों आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें