नए वर्ष पर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला तो शनिवार को शाम से ही शुरू हो गया था लेकिन रात्रि 12 बजे के बाद तो लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने में पूरी तरह से व्यस्त हो गए। तमाम लोगों ने अपने अपने घरों में पार्टी की तो कुछ लोग ऐसे थे जो होटल और रेस्तरां में गए।
नए वर्ष के स्वागत के लिए युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह था। युवाओं ने पार्टी अरेंज की और अपने ग्रुप बनाकर उसमें मस्ती की। कई महिला संगठनों और क्लबों ने भी कार्यक्रम किए। गीत संगीत के माहौल में नए वर्ष का स्वागत किया गया।
हयातनगर में महिला शक्ति संगठन की महिलाओं नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नए साल के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने 2016 के अंतिम माह को परेशानियों भरा बताकर नए साल में सुख, शांति की कामना की। महिलाओं ने नए साल के स्वागत के लिए नृत्य किश। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नए साल की शुभकामनाए दी। खुशवू वार्ष्णेय, बृजवाला देवी, साधना गुप्ता, सुधा देवी, सपना वार्ष्णेय मौजूद रही।
सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल
चंदौसी(ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर नूतन वर्ष के अवसर पर जमकर बधाइयों का सिलसिला चला। एक से बढ़कर एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर नेटयूजर्स ने अपनों को बधाई दीं।
व्हाट्स एप्प, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइटस पर दिन भर युवा चिपके रहे। सात समुंदर पार बैठे अपनों से वीडियो कॉल और पोस्ट के जरिए नूतन वर्ष का सेलिब्रेशन किया।