फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम के बाद ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

सार

बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई है।बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 300 मरीज बुखार के पहुंचे।इसमें बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम के साथ ही सेहत बिगड़ रही है। बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 300 मरीज बुखार के पहुंचे। इसमें महिला, बच्चों के अलावा बुजुर्ग भी शामिल रहे। चिकित्सक उपचार के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 608 मरीज पहुंचे। पर्ची बनवाने से लेकर दवाई लेने तक मशक्कत करनी पड़ी। कुल मरीजों में करीब 300 मरीज बुखार से पीड़ित थे। बच्चे भी इन दिनों बुखार की चपेट में हैं। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीर सिंह ने बताया कि लगभग 100 बच्चे खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित आए हैं। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। बताया कि बच्चों को बदलते मौसम में ठंडी चीजें देने से परहेज करना चाहिए और सुबह और शाम बाहर भेजने में भी एहतियात बरतनी चाहिए। जिससे सर्द हवाओं की चपेट में आकर बीमार न हो पाएं। वहीं दूसरी ओर सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि वायरल बुखार चल रहा है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए और रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। जिससे मच्छरों से बचा जा सके। बाहरी खाने से इन दिनों परहेज करना ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें