फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में हड्डी रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी

Tue, 27 Feb 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर की सीएचसी की ओपीडी में कमर दर्द एवं हड्डी रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा महिलाएं इस समस्या से पीड़ित आ रही हैं। चिकित्सक महिलाओं को भारी वजन न उठाने के साथ ही जरूरी दवाएं और व्यायाम की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी में पहुंचे मरीजों की संख्या 1065 रही। जिसमें 60 से 70 के बीच महिला रोगी कमर दर्द की समस्या से संबंधित रहे। शहर की सीएचसी की ओपीडी में कमर दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें महिला मरीजों की संख्या 60 से 70 के बीच रही है। चिकित्सकों के अनुसार कमर दर्द के सामान्य कारण मांसपेशियों का खिंचाव, कैल्शियम की कमी, मांसपेशी में ऐंठन के अलावा ऐसा कार्य जो ज्यादा देर तक एक ही अवस्था में बैठकर करना पड़े या हाथों का ज्यादा प्रयोग हो रहा हो, समस्या का प्रमुख कारण है। इसके अलावा ठीक से न बैठना, खड़ा होना, सही अवस्था में न सोना भी कमर दर्द को बढ़ाता है।
ऐसी स्थिति में रीढ़ की हड्डी पर अधिक दबाव पड़ता है, जो कमर दर्द के रूप में सामने आता है। चिकित्साधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन ओपीडी में 60 से 70 के बीच महिलाएं कमर दर्द से पीड़ित आ रही है। ऐसे में भारी सामान न उठाएं, ज्यादा देर तक झुककर काम न करें, व्यायाम जरूर करते रहें। इससे कमर दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट, दूध व दही का सेवन करें। साथ ही कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें