गुन्नौर। शनिवार को नेहरू चौक के समीप हादसे में घायल हुए बाबू खान (68) ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुन्नौर के मोहल्ला मुंडा निवासी बाबू खान नगर के एक होटल पर काम करते थे। वह शनिवार की दोपहर होटल से घर जा रहे थे। नेहरू चौक के सामने सड़क पार करते समय उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ ले गए। देर रात बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर गुन्नौर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पीएम को भेज दिया। मृतक की पत्नी राजदा बेगम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।