संभल। एमजीएम पीजी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्राओं को पेटिंग्स सिखाई गई। साथ ही आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुभा गुप्ता, गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी पूजा गुप्ता और अर्थशास्त्र की प्रभारी डा. अर्चना बंसल ने पेटिंग्स बनाने के तरीके सिखाए। जिसमें फैजी, कोमल, पूजा ,तरन्नुम , तूबा कौसर, बुशरा, नफीस, अतिया रहमान, मीनू, निशा, निदा, मीनाक्षी, इलमा इरम, शिवांगी, कुमकुम, शिवानी, फरहाना आदि छात्राओं ने प्रतिभागिता की। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आबिद हुसैन हैदरी ने की। इस अवसर पर डा. मीनाक्षी, डा. विजय लक्ष्मी शर्मा, डा. दीपिका शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। ब्यूरो