फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी में कृषि कानूनों के विरोध में कल हुंकार भरेंगे किसान, भाकियू पदाधिकारी जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। कृषि कानूनों के विरोध में बिलारी में 12 फरवरी को भाकियू की महापंचायत होगी। मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों से किसानों की भागीदारी रहेगी। भाकियू के पदाधिकारियों ने जिले से 400 ट्रैक्टर ट्राली में किसानों को लेकर जाने की तैयारी है। इसके लिए वे किसानों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके संगठन से जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष महादेव सिंह, पदाधिकारी सुमित तेवतिया अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और किसानों को महापंचायत में शामिल होकर कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन की हुंकार भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि असमोली और बनियाखेड़ा ब्लाक से सबसे अधिक लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत 12 फरवरी को महापंचायत को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे से बिलारी में गन्ना समिति के मैदान पर महापंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें