फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: मुल्ला अफरोज पर लगा एनएसए, गुलाम और वारिस के खिलाफ भी होगी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
आरोपी मुल्ला अफरोज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुईं हत्याओं में आरोपी दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है। आरोपी के साथी दीपा सराय निवासी गुलाम और खग्गू सराय निवासी वारिस के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल में हत्या करने वाले आरोपियों में शामिल एक आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य दो आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ 23 अप्रैल को चार्जशीट पुलिस ने दाखिल की थी। मुल्ला अफरोज को 20 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही आरोपी जेल में बंद हैं।

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान मस्जिद के नजदीक से बवाल शुरू हो गया था। मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस पर आरोप है कि इन्होंने विदेशी हथियारों से गोली चलाई। इसमें कोटगर्बी निवासी अयान, नईम, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल और हयातनगर निवासी रोमान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हालांकि रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एसआईटी ने छानबीन की तो शारिक साटा गिरोह प्रकाश में आया और इसी क्रम में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। आरोपियों के पास से पिस्टल व विदेशी कारतूस भी बरामद किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें