फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे विभाग के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेन पर लोगों के लिए राशनकार्ड से जुड़ीं विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

डीएसओ शिवि गर्ग के मुताबिक इन सेवाओं में राशनकार्ड कटवाने समेत यूनिट व राशनकार्ड स्थानांतरण, राशनकार्ड सरेंडर, यूनिट निरस्त करने तथा मृत्यु की दशा में राशनकार्ड में मुखिया को बदलने के लिए आवेदन शामिल हैं। डीएसओ ने बताया कि इनके माध्यम से आवेदक अपने राशनकार्ड से जुडीं इन सेवाओं के लिए अपने राशनकार्ड नंबर व लिंक्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लाॅगइन कर आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से राशनकार्ड से जुड़ीं सुविधाओं के लिए राशनकार्ड धारकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इन सुविधाओं के लिए आवेदक स्वयं आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, आवेदक की ओर से किए गए आवेदन सक्षम अधिकारियों की लॉगइन पर खुद ही दिखने लगेंगे। वहीं, सक्षम अधिकारियों की ओर से नियम के आधार पर प्राप्त आवेदनों को 15 दिन में निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें