फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अगले साल 19 नवंबर तक करेंगे इंतजार : महंत

Thu, 20 Nov 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
कैलादेवी धाम पर संभल नगर में पदयात्रा के लिए एकत्रित होती भीड़। संवाद  - फोटो : credit
विज्ञापन
संभल। शासन-प्रशासन ने हमसे एक वर्ष का समय मांगा है, इसलिए पदयात्रा को स्थगित किया गया। हम अब 19 नवंबर-2026 का इंतजार करेंगे। यह कहना है कैलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी का। उन्होंने पदयात्रा स्थगित करने के बाद मंच से लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि जरूरत पड़ी तो छह दिसंबर को दोहराएंगे। आगे कहा कि मां कैलादेवी धाम को हरिहर मंदिर का स्वरूप मानकर सवा किलोमीटर की परिक्रमा की गई है। वहीं, दूसरी ओर डीएम ने भी महंत से फोन पर बातचीत की। महंत ने फोन को हैंडफ्री कर माइक पर लगा दिया। इसमें डीएम ने शांति बनाए रखने और पदयात्रा को स्थगित करने का अनुरोध किया। इसके बाद ही पदयात्रा स्थगित किए जाने की घोषणा की गई।
000
एसपी की रही निगरानी, एएसपी और सीओ ने पुलिस के साथ गश्त की

कैलादेवी मंदिर के सभी रास्तों पर पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मुस्तैद थे। इसके अलावा एसपी की निगरानी बनी रही। वह कैलादेवी मंदिर के आसपास लगी फोर्स की ड्यूटी चेक करने भी पहुंचे। अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली के सीओ कुलदीप सिंह ने फोर्स के साथ मुस्तैदी बनाए रखी, गश्त भी की। वहीं, संभल में सीओ आलोक भाटी ने फोर्स के साथ निगरानी की। जामा मस्जिद के आसपास ज्यादा मुस्तैदी रही। ड्रोन कैमरे लगाकर निगरानी की गई।
विज्ञापन

000
बैरियर लगाने पर हुई बहस, पुलिस ने रास्ता खोला

कैलादेवी मंदिर के मुख्य रास्ते पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया था। इस जानकारी पर महंत मौके पर पहुंचे और बैरियर लगाने को लेकर बहस हो गई। हजरतनगर गढ़ी थाने के प्रभारी अनुज तोमर ने बहस को आगे न बढ़ाकर बैरियर को हटा दिया और जो लोग कैलादेवी मंदिर की ओर जाना चाहते थे उनको जाने दिया गया। इस दौरान चौकसी बरकरार रही।



00000000000
कैलादेवी मंदिर के आसपास आठ थानों की पुलिस, आरएएफ और पीएसी रही तैनात

पदयात्रा शुरू करने की तैयारी पर कैलादेवी मंदिर के आसपास आठ थानों की पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी के 200 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। साथ ही बैरिकेडिंग की गई। ताकि कोई भी पदयात्रा करता हुआ आगे न बढ़े। एएसपी कुलदीप सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उनके अलावा असमोली के सीओ कुलदीप कुमार के साथ अन्य तीन सीओ भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का भी सहारा लिया गया।
0000000000
जामा मस्जिद जाने वाले सभी रास्ते पर बैरिकेडिंग रही, करीब आधा किलोमीटर तक रही सुरक्षा

जामा मस्जिद के चारों ओर पदयात्रा के एलान के बाद जिले का प्रशासन अलर्ट था। मोहल्ला कोटपूर्वी में सरथल चौकी तिराहे से पुलिस की तैनाती की गई थी। जामा मस्जिद के आसपास चारों ओर पुलिस की तैनाती रही। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने सत्यव्रत चौकी पर मौजूद रहे। पुलिस ने आसपास ड्रोन से निगरानी की। मस्जिद के आसपास कम आवाजाही रही। वहीं, चौधरी सराय चौराहा, शंकर चौराहा, टंडन तिराहा, डाकघर रोड आदि स्थानों पर फोर्स तैनात रही। मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें