फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब व्यापारी रखेंगे पुलिस चेकिंग का रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सभी प्रमुख वित्तीय संस्थानों, पेट्रोल पंपों, कोल्ड स्टोरों, गैस एजेंसियों सहित विभिन्न संस्थानों के प्रबंधक, मैनेजर और कर्मचारियों के साथ सुरक्षा को लेकर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने संस्थानों पर एक पुलिस रजिस्टर तैयार करें। इस रजिस्टर में दिन और रात के समय होने वाली पुलिस चेकिंग का विवरण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। बैठक में मौजूद पुलिस टीम ने संस्थानों से सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। मौके पर मोहम्मद वसीम, धर्मवीर यादव, प्रमोद कुमार, विनोद शर्मा, कार्तिक गोयल, राजवीर सिंह और ओमकार शर्मा सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें