फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वह दिन दूर नहीं जब संभल नंबर वन बनेगा : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने संभल को दबाया। इसलिए संभल काफी समय तक पीछे रहा। लेकिन अब मोदी-योगी के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। वो दिन दूर नहीं, जब संभल नंबर- वन बनेगा। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान कि वे ईमानदारी से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इससे पहले उन्होंने असमोली में ग्राम पंचायत सचिवालय और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री 12 बजकर 44 मिनट पर पहुंच गए थे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वंदे मातरम के गायन से बैठक की शुरुआत हुई। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार के प्राथमिक एजेंडे में संभल शामिल है। यहां पर सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि
तुष्टीकरण की राजनीति के चलते भले ही संभल काफी समय तक दबाया जाता रहा हो लेकिन अब यह विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भीषण गर्मी और नौतपा को देखते हुए उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की।
विज्ञापन

000000
एक बार फिर 2027 में बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
संभल। निरीक्षण भवन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत की। बताया कि सिंदूर वाटिका भारत के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता गुंडाराज नहीं भूली है। महिलाएं महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी। गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 2027 में फिर से बड़ी जीत दर्ज करेगी। संवाद
000000
यह रहे मौजूद
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व मंत्री राजू यादव, आदित्यवीर रस्तोगी, हर्षित रस्तोगी, रिपिल चौधरी, सुशील शर्मा, रोहित पवार, मनोज पाल, देवचंद सैनी, मुकुल रस्तोगी आदि रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें