ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू गांव में दो माह पूर्व रूपजहां ऑनर किलिंग मामले में साजिश रचने के दो आरोपियों के घर बुधवार को पुलिस ने मुनादी करवाकर फरारी के नोटिस चस्पा किए हैं।
थाना क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू निवासी रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अमरोहा स्थित रिश्तेदारी में चली गई थी। इसी दौरान युवती के परिजनों ने इज्जत का हवाला देकर युवती को प्रधान पति लेखराज, कुलदीप सैनी और बाबी ठाकुर के माध्यम से बुलाया था। आरोप था कि ग्राम प्रधान पति को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे।19 फरवरी की रात्रि में भाई जाने आलम ने मारपीट करने के बाद रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रूपजहां को वापस देने के बदले रुपये लेने के तीन आरोपियों के घरों पर पुलिस ने दबिशें दीं। जिसमें प्रधान पति लेखराज को 14 मार्च को पकड़कर जेल भेज दिया था। ऑनर किलिंग के दो आरोपी तभी से फरार चल रहे हैं।