बहजोई। खाद की उपलब्धता समेत वितरण आदि के लिए सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने डीएओ, एआर कॉपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ आदि के साथ बैठक की। इस बीच सीडीओ की ओर से कई खाद निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सबसे पहले डीएओ प्रबोध मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया 27205 मीट्रिक टन, डीएपी 5200 मीट्रिक टन व एनपीके 8717 मीट्रिक टन उपलब्ध है। सभी विक्रेताओं किसान जोत व वैज्ञानिक संस्तुति के आधार पर खाद देने की बात कही गई है। किसानों को आलू के लिए खाद का क्रय अभी से न किया जाए। इस बीच खाद के थोक विक्रेता आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में कई खाद निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि गैर हाजिर रहे। इस पर सीडीओ की ओर से गैर हाजिर खाद निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।