फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई पूर्व ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रधानों व सचिवों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बिना अनुमोदन विकास कार्य कराए जाने व निविदा प्रक्रिया का अनुपालन न करने को लेकर डीपीआरओ ने कई पूर्व ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रधानों व सचिवों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि विकासखंड संभल की ग्राम पंचायत अलिया कल्याणपुर के पूर्व ग्राम प्रधान सुधीर व ग्राम प्रधान अमरपाल समेत सचिव सुभाष तथा देवेंद्र सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ बीते वर्षों में कार्य योजना बिना सक्षम अधिकारी के अनुमोदन के विकास कार्य कराए जाने के आरोप में नोटिस जारी किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अख्त्यारपुर ठिलपुरा की पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता देवी व ग्राम प्रधान प्रेमवती समेत सचिव/ एडीओ आईएसबी नरेंद्र सिंह व सेवानिवृत्त सचिव सोमपाल गुप्ता के खिलाफ बीते वर्षों में कार्ययोजना बिना सक्षम अधिकारी के अनुमादेन के विकास कार्यों पर धनराशि का व्यय करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत ऐंचवाड़ा डींगर के पूर्व ग्राम प्रधान काले सिंह व ग्राम प्रधान होशियारी देवी समेत सचिव देवेंद्र सिंह के खिलाफ एक ही फर्म से सामग्री क्रय करने तथा निविदा प्रक्रिया का पालन न करने समेत क्रय सामग्री का नकद भुगतान किए जाने के आरोप में, ग्राम पंचायत अबूनगर के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह व ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह समेत सचिव अजय कुमार व सचिव गुरुदयाल सिंह के खिलाफ धनराशि आहरण के संबंध में लेखा मैनुअल व शासनादेश में दिए गए प्रावधानों का अनुपालन न करने के आरोप में, सचिव देवेंद्र सिंह समेत ग्राम पंचायत चंद्रावली के ग्राम प्रधान सतवीर सिंह के खिलाफ फर्जी व्यय किए जाने के आरोप में तथा ग्राम पंचायत बदायूं दरवाजा की पूर्व ग्राम प्रधान याशमीन व ग्राम प्रधान सतीश समेत सचिव अजय कुमार व सचिव सुभाष चंद्र के खिलाफ निविदा प्रक्रिया का पालन न किए जाने व सामग्री क्रय किए जाने के संबंध में शासकीय हितों का ध्यान न रखे जाने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें