फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्ति की क्षति का आंकलन कर आरोपियों से धनराशि वसूली करेगा प्रशासन

विज्ञापन
संभल कोतवाली में उपद्रवियों के फोटो उजागर करते पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद। साथ में पुलिस क्षेत् - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। तोड़फोड़ और आगजनी से रोडवेज को 11.66 लाख रुपये की क्षति हुई है। इस क्षति की वसूली के लिए पुलिस की आख्या के बाद अपर जिलाधिकारी कमलेश अवस्थी ने नोटिस जारी किए हैं। जिन लोगों के नाम नोटिस जारी हुए हैं उन्हें 9 जनवरी को अपर जिलाधिकारी की अदालत में पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निजी और सार्वजनिक संपत्ति को बवाली लोगों ने संभल में प्रदर्शन के दौरान भारी क्षति पहुंचाई है। इस क्षति का आकलन किया जा रहा है। अभी तक रोडवेज ने अपनी क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सौंपी है।
पुलिस के जरिए रोडवेज और पुलिस की आख्या उनके पास आई है। आख्या के साथ सीसीटीवी फुटेज भी हैं जिससे क्षति पहुंचाने वाले चिह्नित किए गए हैं। पुलिस द्वारा चिह्नित 26 लोगों के नाम वसूली का नोटिस भेजा गया है। सभी को 11.66 लाख की वसूली के लिए नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन ने एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया
सार्वजनिक आयोजनों के दौरान अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाता है तो नोडल अधिकारी के तौर पर अपर जिलाधिकारी उसका आकलन सामने आने के बाद कार्रवाई करेंगे। शासन ने उन्हें नोडल अधिकारी बनाया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान गुरुवार और शुक्रवार को संभल में रोडवेज की एक बस फूंकी गई। दस बसों में तोड़फोड़ की गई। अभी इसका आंकलन आया है।
संभल में बवाल के दौरान हुई क्षति का चल रहा है आकलन
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की ओर से समय समय पर सार्वजनिक संपत्ति की क्षति रोकने के लिए जो आदेश दिए गए हैं, उनके क्रम में संभल में कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। संभल जिले के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि क्षति का आकलन अभी चल रहा है। कुछ और लोगों के नाम भी वसूली के लिए नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें