चंदौसी में बुधवार को कड़ाके की सर्दी में सिर पर कपड़ा लपेट कर निकलती युवतिया।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। सर्दी का सितम लगातार जारी है। बुधवार को भी मौसम काफी सर्द रहा। शाम को ठिठुरन काफी बढ़ गई। जिससे विशेषकर बुजुर्गो व बच्चों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाजारों में समय से पहले से ही सन्नाटा पसर गया। हालांकि दिन में बाजारों में रौनक रही। गर्म कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की गई।
बुुधवार को सुबह से ठिठुरन भर ठंड से लोग घरो में दुबके रहे। आसमान में दिन भर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। क्रिसमस का अवकाश होने के कारण लोगों की सुबह भी देर से ही हो सकी। घरों में ही लोग दुबके रहे।
लोगों को आशा थी दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन दिन भर हाड कंपाऊ ठंड से लोग बेहाल रहे। बुधवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। जिसके कारण लोगों का घर से निकलना दूभर बना रहा।
बाजारों में दोपहर को तो रौनक दिखी लेकिन इसके बाद फिर सन्नाटा पसर गया। बाजार समय से पहले ही बंद हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे इससे भी अधिक ठंड पड़ेगी। ऐसे में लोग ठंड से बचाव करें। बच्चों व वृद्घों को ठंड से बचाए रखे। ठंड व कोहरे के कारण कई ट्रेने भी यहां देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को ठिठुरन भरी ठंड में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।