बहजोई (संभल)। बीते चार माह से सीएम आवास योजना के तहत जिले भर के पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर कार्य योजना नहीं भेजी जा रही है। इससे योजना प्रभावित हो रही है। लाभार्थी भी योजना के लाभ से वंचित हैं। लापरवाही पर जिलेभर के बीडीओ को नोटिस जारी किए गए हैं।
पीडी ज्ञान सिंह ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन से आवास योजना का लक्ष्य मिलना है। बावजूद इसके जिले भर के ब्लॉकों की ओर से योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सत्यापन सूची उपलब्ध कराते हुए कार्य योजना ही नहीं भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कार्य योजना उपलब्ध न कराए जाने को लेकर जिले भर के बीडीओ को पहले ही चार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें दो नोटिस सीडीओ की ओर से जारी किए गए हैं। संवाद