फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी के लिए सड़क पर उतरी पब्लिक, हंगामा

Sat, 26 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
नाेकझाेंक - फोटो :
विज्ञापन
जाम में एसपी की गाड़ी भी फंस गई। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। एसपी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। 
विज्ञापन


प्रथमा बैंक की खग्गूपुरा शाखा में बिना लाइन के अंदर जा रहे लोगों का विरोध करने पर मारपीट हो गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक घंटे तक बैंक के बाहर हंगामा होता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया। फिरोजपुर की प्रथमा बैंक में कैश के लिए लोग परेशान रहे। 

पवांसा की प्रथमा बैंक में शुक्रवार को बैंक के बाहर लोगों की लाइन लगी थी। लोग करेंसी के लिए आपाधापी कर रहे थे। बैंक के बाहर सैकड़ों लोग लाइनों में खड़े थे। अचानक तीन बजे बैंक में कैश खत्म हो गया। यह बात लाइन में लगे लोगों को बताई गई तो वह भड़क गए। उन्होंने बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। संभल से बहजोई जा रहे एसपी बालेंदु भूषण की गाडी भी जाम में फंस गई। एसपी ने गाडी से उतर कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। बहजोई मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


हसनुपर रोड स्थित खग्गूपुरा की प्रथमा बैंक के बाहर शुक्रवार को लोग सुबह चार बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे। दस बजे बैंक खुला तो बैंककर्मियों ने लोगों से बैंक की पासबुक ले ली और जिसका नंबर आता  था उसी को आवाज देकर बैंक में बुलाया जा रहा था। कुछ 11 बजे अचानक बैंक में घुसने लगे तो लाइन में खड़े लोगों ने विरोध किया। इस पर विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद मारपीट हो गई। इससे बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक बैंक के बाहर हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। फिरोजपुर स्थित प्रथमा बैंक के शुक्रवार सुबह होते ही करेंसी लेने वाले लोगों की लाइने लग गई थी। बैंक के बाहर सैकड़ों लोग लाइनों में लगे थे। करेंसी के लिए लोग बार-बार आपाधापी कर रहे थे। पूरे दिन बैंक के बाहर आपाधापी होती रही।


लंबी कतार-लंबा इंतजार, मिलेंगे सिर्फ दो हजार
संभल। करेंसी की किल्लत से प्रथमा बैंक की शाखाओं का बुराहाल है। हजारों लोग रोज पेमेंट के लिए कतारों में लगते हैं लेकिन कैश खत्म होने पर उन्हें  बैरंग लौटना पड़ता है। जिले में प्रथमा बैंक से सबसे ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं उसको ही सबसे कम कैश मिल रहा है। प्रथमा बैंक के पूरे जिले में 2.5 लाख किसानों के खाते हैं। इन खाताधारक किसानों को करेंसी की किल्लत से झूझना पड़ रहा। प्रथमा  बैंक की सलारपुर शाखा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक कैश का वितरण नहीं हुआ। पब्लिक  परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि कई कई दिन में एक बार के लिए कैश आता  है और वह भी समय से नहीं मिल पाता है।

ग्रामीणों का कहना है  कि जिले में सबसे अधिक 74 शाखाएं हैं। इन शाखाओं में कैश बेहद कम है। इसलिए  दिक्कत आ रही है। फिरोजपुर की प्रथमा बैंक में दोपहर 12.00 बजे करेंसी थी लेकिन वितरण की स्पीड कम थी। पब्लिक परेशान थी। सिंहपुरसानी से पंकज चाहल ने बताया कि प्रथमा  बैंक की शाखाओं में बड़े नोट बंद होने के बाद लगातार कैश की कमी चल रही है। तमाम किसान हर रोज बैरंग हो रहे हैं। लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। 

बैंक में भुगतान नहीं मिलने पर लौट रहे ग्राहक 
रजपुरा/गुन्नौर। कस्बा रजपुरा स्थित पीएनबी शाखा में कैश न होने की वजह से ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। बैंक में कैश गुरुवार से नहीं था। इससे ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कस्बे के एटीएम भी अभी तक चालू नहीं हुए हैं। शुक्रवार को गांव हिरौनी के अतर सिंह बैंक में रुपये निकालने गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैंक में कैश नहीं मिला। उनको रुपयों की बहुत आवश्यक है। वहीं राजवीर सिंह, अमरपाल सिंह, भुवनेश कुमार, रामनिवासी, ब्रजेश कुमार, अतरकली, रामूर्ति देवी को भी कैश न मिलने की वजह से निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें