फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में राजमिस्त्री समेत दो की गई जान, विरोध में लगाया जाम

Fri, 25 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा गुरुवार को अपराह्न 01:45 बजे बदायूं रोड स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन पर हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा। 
विज्ञापन


नगर के लक्ष्मण गंज निवासी राजमिस्त्री मेहंदी पुत्र हुसैनी मुरादाबाद रोड स्थित नलकूप कालोनी में मकान का निर्माण कर रहे थे। गुरुवार को दोपहर में घर से खाना खाकर वापस काम पर जा रहे थे। बदायूं रोड पर बालाजी फिलिंग स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार राजमिस्त्री मेहंदी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।

सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे के बाद तहसीलदार और सीओ सुरेश बाबू यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हाइवे पर वाहनों का संचालन बहाल हो सका।सपा नेता सतीश प्रेमी भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने एसडीएम से बातचीत करके उचित मुआवजा दिलाने को कहा।
विज्ञापन


अचानक हुए हादसे ने मेहंदी के परिवार की खुशियां लील लीं। पत्नी परवीन का रो रोकर बुरा हाल है। मेहंदी की दो मासूम बेटी निशा(04) और जोया (02) के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

सड़क हादसे में कक्षा सात की छात्रा गंभीर
चंदौसी। कोचिंग से लौटकर घर आ रही मौलागढ़ निवासी कक्षा सात की छात्रा शिवानी की साइकिल को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। घटना स्थल की ओर से होकर गुजर रहीं विधायक लक्ष्मी गौतम ने मौके पर मौजूद पुलिस की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सुरेश बाबू यादव घायल छात्रा को अपनी गाड़ी से लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने छात्रा का उपचार   किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें